फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scrap burnt in warehouse fire

Sonipat News: गोदाम में लगी आग से स्क्रैप जला

Tue, 19 May 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Scrap burnt in warehouse fire
फोटो : सोनीपत के कामी रोड पर स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाती दमकल गाड़ी। स्रोत: पाठक
फोटो 18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। कामी रोड स्थित फिलिंग स्टेशन के पास स्क्रैप गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा गत्ता, लोहे का सामान, पीवीसी सामग्री और केमिकल के कट्टे सहित अन्य सामान जल गया। इस दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
कामी रोड पर फिलिंग स्टेशन के पास स्थित श्री खाटू श्याम इंटरप्राइजेज के स्क्रैप गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गोदाम संचालक अभिषेक जैन ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गोदाम संचालक ने आग से हुए भारी नुकसान को देखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता व मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed