फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scorpio riding youths fired outside the house, case filed against two

Sonipat News: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने घर के बाहर की फायरिंग, दो पर केस

Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Scorpio riding youths fired outside the house, case filed against two
गन्नौर। गांव गुमड़ में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए दो युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद युवक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। मकान में बैठे युवक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। शिकायत में गांव गुमड़ के मनोज ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान गांव का कुणाल अपने साथी राजेश के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर उसके घर के बाहर आए। आरोप है कि कुणाल ने उसके घर के बाहर दो हवाई फायर किए। फायरिंग करने के बाद आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुणाल व राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed