फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooter riding electrician dies due to car collision

Sonipat News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बिजलीकर्मी की मौत

Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Scooter riding electrician dies due to car collision

विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित काली माता मंदिर के पास स्कूटी सवार बिजली कर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घायल को परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सक ने घायल दलजीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बड़ी थाना पुलिस को शिकायत देकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव लड़सौली निवासी कुणाल ने बताया कि उनके पिता दलजीत बिजली निगम में कार्यरत थे।
वह 19 सितंबर को स्कूटी पर सवार होकर गन्नौर काम से गए थे। गांव के व्यक्ति ने घर आकर बताया कि दलजीत जीटी रोड स्थित काली माता मंदिर के पास हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह और उनके चाचा उन्हें घायलावस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed