फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scheduled caste people will get financial assistance for fisheries

Sonipat News: मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को मिलेगी वित्तीय सहायता

Tue, 08 Jul 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people will get financial assistance for fisheries
विज्ञापन

सोनीपत। मत्स्य पालन विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के लोगों को वेलफेयर ऑफ शेड्यूल कास्ट फेमिली अंडर फिशरीज सेक्टर स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता दी जा रही है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि विभाग की ओर से तालाब सुधार, खाद-खुराक, रेहड़ी व जाल खरीदने के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए सोलर सिस्टम लगाने पर 40 से 60 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन की विभिन्न गतिविधियों पर मत्स्य पालकों को अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मीठे पानी के मत्स्य पालन के लिए नया तालाब बनाने व खाद-खुराक पर अधिकतम खर्च 11 लाख, खारे पानी मछली पालन के लिए नया तालाब बनाने व खाद-खुराक पर अधिकतम खर्च 14 लाख पर 40 फीसदी सामान्य वर्ग व 60 फीसदी अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की अन्य गतिविधियों पर भी 40 फीसदी सामान्य वर्ग व 60 फीसदी अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है। योजना के अनुसार लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी, बेरोजगार व सरकारी संस्था से मत्स्य पालन में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। किसी भी मद में लाभ प्राप्ति के लिए आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। अपना प्रार्थना पत्र देने के लिए जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed