फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scanty rainfall puts Kharif crops at risk.

Sonipat News: कम बारिश से खरीफ फसलों पर मंडराया संकट

Sat, 25 Jul 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Scanty rainfall puts Kharif crops at risk.
गोहाना के खेतों में रोपी गई धान।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। तहसील गोहाना और उपमंडल खानपुर कलां क्षेत्र में मानसून की धीमी रफ्तार किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। मई से 20 जुलाई तक इन क्षेत्रों में केवल 205 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले पांच वर्षों में इसी अवधि का सबसे कम आंकड़ा है, जिससे खरीफ फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर की आशंका है।
बारिश के आंकड़े वर्ष 2021 के बाद से लगातार गिरावट दिखा रहे हैं। वर्ष 2021 में कुल 2186 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में 1185 एमएम, 2023 में 1335 एमएम, 2024 में 636 एमएम और 2025 में 1183 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष मई में 52 एमएम, जून में 67 एमएम और जुलाई में 20 तारीख तक केवल 86 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

कम बारिश के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई है। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी है। किसानों को सिंचाई के लिए लंबे समय तक सबमर्सिबल पंप चलाने पड़ रहे हैं। यह बिजली की खपत बढ़ा रहा है और भूजल स्तर पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि आगामी दिनों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो धान समेत खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होगी। भूजल स्तर और नहरी सिंचाई व्यवस्था पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने किसानों को मौसम की अगली गतिविधियों पर पूरी नजर रखने की सलाह दी।

0
सिंचाई और भूजल पर असर
कम बारिश का असर केवल फसलों तक सीमित नहीं है। यदि मानसून सामान्य नहीं रहा तो नहरों में पानी की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों का सिंचाई खर्च और बढ़ जाएगा। कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश बेहद आवश्यक है। पर्याप्त बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिलेगी और भूजल स्तर पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed