{"_id":"5e9746c18ebc3e78ae1fff2b","slug":"saying-by-phone-we-ll-hungry-team-delivered-food-item-sonipat-news-rtk550972556","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर कहा- हम भूखे हैं, टीम ने पहुंचाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कर कहा- हम भूखे हैं, टीम ने पहुंचाया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। नगर में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को फोन कर कहा कि उनके पास खाने को कुछ नहीं है। यहां 15 आदमी भूखे रह रहे हैं। जिस पर टीम खाद्यान्न लेकर पहुंची तो घर में 15 किलो आटा, पांच किलो चावल और पांच किलो दाल समेत सभी सामान मिला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एसडीओ जियाराम ने कुंडली पुलिस को बताया कि उन्हें कुंडली में किराए पर रहने वाले महेश रावत ने सूचना दी कि उनके पास खाने का सामान नहीं है। उसने बताया कि वह 15-20 आदमी हैं और खाने के अभाव में भूखे हैं। जिस पर टीम को तुरंत खाना देकर भेजा गया। जब टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां मकान में काफी राशन मिला। टीम को घर के अंदर 15 किलो आटा, 5 किलो चावल, पांच किलो दाल, पांच किलो आलू, एक किलो प्याज, 200 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चना, एक किलो चीनी और 100 ग्राम चाय पत्ती मिली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भूखमरी की झूठी अफवाह फैलाने पर महेश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है।