फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sawan starts from tomorrow, pagodas start getting decorated, market becomes more vibrant

Sonipat News: सावन कल से, सजने लगे शिवालय, बाजार में बढ़ी रौनक

Sat, 20 Jul 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sawan starts from tomorrow, pagodas start getting decorated, market becomes more vibrant
सोनीपत। भगवान शिव के प्रिय सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से हो रही है। इस बार शुभ संयोग बन रहा है कि सावन की शुरुआत सोमवार 22 जुलाई व समापन भी सोमवार 19 अगस्त को हो रहा है। सावन को लेकर शिवालयों-मंदिरों के साथ बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है। महिलाओं की भीड़ खरीदारी को लेकर बाजारों में जुटने लगी है। शिवालयों में रंग-राेगन के बाद साज-सज्जा व बिजली की लड़ियों से सजाने का काम किया जा रहा है, वहीं बाजार में पूजन सामग्री से लेकर कपड़ों तक की डिमांड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सावन पूजा-भक्ति के साथ शृंगार का महीना भी माना जाता है। दुकानदार गगन ने बताया कि सावन के चलते पूजन-सामग्री की मांग बढ़ रही है। ग्राहक सामान्य पूजन सामग्री के साथ शिवलिंग, तांबे के बने सांप, जलहरी, नर्मदेश्वर शिवलिंग, भस्म, सावन माह पत्रिका की ज्यादा मांग कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं के लिए घी से तैयार रेडीमेड दीया-बाती को मंगाया गया है, जिसे कहीं भी ले जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि गर्मी में भी इसका घी पिघलता नहीं है। साथ ही सजने संवरने के सामान से लेकर कपड़ों की भी खरीदारी बढ़ रही है। दुकानदार राजेश कुमार के अनुसार बाजार में श्रृंगार के सामान में कांच, मेटल की हरी चूड़ियाें, बिंदी से लेकर हरे, पीले सूट व साड़ियों की डिमांड ज्यादा बढ़ने लगी है। महिलाएं सावन को लेकर हरे-पीले सूट ज्यादा खरीद रही हैं। सूट की कीमत 300 से 5000 रुपये है, जबकि साड़ियां 500 से 8000 तक की वैरायटी में रखी गई हैं। ज्यादातर महिलाएं सावन के साथ हरियाली तीज को लेकर भी अभी से तैयारियों में जुटी हैं। सावन माह में दुकानदारों का कारोबार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

महिलाओं में मेहंदी लगवाने की भी होड़
मान्यता है कि सावन में मेहंदी की सोंधी खुशबू से घर-आंगन तो महकता ही है, महिलाओं की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। मेहंदी बिन नारी का सौंदर्य अधूरा है। शहर में मेहंदी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। कच्चा क्वार्टर बाजार में मेहंदी लगाने वाले अमित ने बताया कि महिलाएं ज्यादातर मारवाड़ी व राजस्थानी डिजाइन बनवाना पसंद कर रही हैं। सिल्वर, गोल्ड व ब्राउन मेहंदी को छोड़कर सभी मेहंदी असली पत्तों से बनती है, जो काफी दिनों तक टिकी रहती हैं। फिर भी महिलाएं जल्दी के चक्कर में केमिकल युक्त मेहंदी लगवाना ज्यादा पसंद करती हैं। वह 10 मिनट में एक हाथ पर मेहंदी लगा रहे हैं। इसका उन्हें 100 से 250 रुपये तक भुगतान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूद्राभिषेक व विशेष पूजा की भी तैयारियां
शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सावन को लेकर तैयारियां शुरू हैं। अधिकतर मंदिरों के पट सुबह चार बजे ही खोले जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु दिनभर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे। साथ ही कई मंदिरों में रूद्राभिषेक व विशेष पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार सावन में पांच सावन सोमवार का व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि सावन माह में सोमवार के व्रत करना काफी शुभ माना जाता हैं। साथ ही कांवड़ियां संघों ने हरिद्वार-गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। सावन माह की शुरुआत के साथ शहर में विभिन्न जगहों पर कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनकी तैयारियों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता जुट गए हैं। कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए बाजार में भगवा व सफेद रंग की भगवान शिव व त्रिशूल की फोटो छपी टी-शर्ट, कैपरी, निक्कर, परना उपलब्ध हैं।
कब-कब होंगे सोमवार के व्रत
प्रथम सोमवार व्रत - 22 जुलाई
द्वितीय सोमवार व्रत - 29 जुलाई
तृतीय सोमवार व्रत - 05 अगस्त

चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त

पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed