{"_id":"65a3bbba05609ad0300a8e27","slug":"satish-of-dabarpur-bought-one-acre-of-land-on-the-moon-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12366-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डबरपुर के सतीश का चांद पर जमीन खरीदने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डबरपुर के सतीश का चांद पर जमीन खरीदने का दावा
विज्ञापन
गांव डबरपुर निवासी सतीश कुमार चांद पर खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिखाते हुए। संवाद
गन्नौर। चांद पर जमीन खरीदने वालों की फेहरिस्त में अब गन्नौर के गांव डबरपुर निवासी सतीश कुमार ने अपना नाम दर्ज करवाया है। सतीश कुमार ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है। चांद पर जमीन खरीदने के बाद अब उन्हें रजिस्ट्री के कागजात भी मिल गए हैं। इसके बाद सतीश कुमार व उनके परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सतीश कुमार ने न्यूयार्क सिटी के द लूनर रजिस्ट्री के जरिये यह जमीन खरीदी है। उनका मानना है कि फिलहाल वहां रहना संभव तो नहीं है, लेकिन उन्होंने चांद पर जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीद कर अपना सपना पूरा किया है। उन्होंने इंद्रधनुषी खाड़ी पर एक एकड़ जमीन खरीदी है।
सतीश ने बताया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीद रखी थी। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें भी चांद पर जमीन खरीदने की जिज्ञासा हुई। उन्होंने इंटरनेट पर इस संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी। इस बीच पता चला कि चांद पर आम आदमी भी जमीन खरीद सकता है। उन्होंने गत वर्ष तीन अक्तूबर को अमेरिका की लूनर रजिस्ट्री के जरिये चांद पर जमीन खरीदने के लिए अपना पंजीकरण करवाया और एक एकड़ जमीन के रुपये इसी दिन ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दिए थे। इसके बाद उनकी चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई। शुक्रवार को उन्हें चांद पर हुई रजिस्ट्री के कागजात मिले हैं।
पेशे से व्यापारी हैं सतीश कुमार
सतीश कुमार पेशे से व्यापारी हैं। वह संपत्ति सलाहकार (प्रॉपर्टी एडवाइजर) का काम करते हैं। उन्हें चांद पर जमीन खरीदने का विचार बनाया। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया तो उन्होंने भी उनके सपना को पूरा करने के लिए एक बार भी मना नहीं किया। अब चांद पर खरीदी गई जमीन के कागजात मिलने के बाद वह खुद को सेलिब्रिटी जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया है।