{"_id":"67d5d897eeb373272e0b60bd","slug":"sarpanchs-nephew-stabbed-in-the-stomach-referred-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133722-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच के भतीजे के पेट में घोंपा चाकू, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच के भतीजे के पेट में घोंपा चाकू, रेफर
Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव सिवानका में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान बीचबचाव करने गए युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। इस दौरान गांव के सरपंच भी मौके पर थे। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने थाना बरोदा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव सिवानका निवासी नीरज ने शिकायत दी कि वह खेती करते हैं। उनके चाचा बिजेंद्र गांव के सरपंच हैं। शुक्रवार को उनके पड़ोस में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। वह अपने चाचा के साथ दोनों पक्षों के लोगों को समझाने व बीचबचाव करने के लिए चले गए। मंजीत के मकान के पास काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। मंजीत की रिश्तेदारी से भी कुछ युवक आए हुए थे। कुछ युवक उनके चाचा के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। वह जब बीचबचाव करने के लिए आगे आए तो भीड़ का फायदा उठाकर उनके पेट में चाकू से दो वार किए गए। इसके बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर भाग गए। आरोप है कि हमलावर मंजीत के रिश्तेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरोदा थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।