फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch fined Rs 25,000 for not giving information sought under RTI

Sonipat News: आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना न देने पर सरपंच को 25 हजार का जुर्माना

Wed, 18 Dec 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch fined Rs 25,000 for not giving information sought under RTI
गोहाना। राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना न देने पर गांव माहरा की सरपंच पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्रामीण ने गांव माहरा की सरपंच से 10 बिंदुओं को लेकर जानकारी मांगी थी। सरपंच के जानकारी न देने पर ग्रामीण राज्य सूचना आयोग के पास पहुंचे। वहां से सरपंच को कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। सरपंच आयोग के पास सुनवाई के लिए भी नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

गांव माहरा के ग्रामीण जसवंत ने जुलाई, 2023 में सूचना का अधिकार के तहत सरपंच पूनम से जानकारी मांगी थी। उन्होंने पंचायत खाते में जमा राशि, पंचायत खाते से चेक व नकद में राशि निकालने, पंचायती तालाब की बोली करवाने, नलकूपों की मरम्मत और अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना मांगी थी। सरपंच ने मांगी गई पूरी सूचनाएं नहीं दी। ग्रामीण जसवंत ने पहले बीपीडीओ कार्यालय, फिर राज्य सूचना आयोग की शरण ली। जून 2024 में आयोग ने सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सरपंच को सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंची। राज्य सूचना आयुक्त डाॅ. जगबीर सिंह ने सरपंच पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed