Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sapna and Pawan s family members, unaware of each other, arrived after they were struck by Amrapali Express

सपना और पवन के प्यार का दर्दनाक अंत: पहले से थे शादीशुदा, दोनों को है एक-एक बच्चा; परिचित ने खोले नए राज

Sat, 28 Nov 2026 11:45 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंजाब के पठानकोट निवासी पवन और सपना की मौत हो गई थी। पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Sapna and Pawan s family members, unaware of each other, arrived after they were struck by Amrapali Express
सपना और पवन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई पठानकोट निवासी सपना और पवन की मौत कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए है। दोनों के परिजनों को उनके संबंधों की जानकारी नहीं थी। पवन की पहचान घटनास्थल पर मिले मोबाइल पर पत्नी सुनैना की कॉल से हुई। सपना भी विवाहित होने के साथ सात साल के बेटे की मां थी। कोमल वेलफेयर सोसाइटी ने सपना के शव का अंतिम संस्कार सोनीपत सेक्टर-15 स्थित श्मशान घाट में कराया। जीआरपी हादसा या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Trending Videos

पवन (30) पंजाब के पठानकोट जिले के नरोट जैमल सिंह और सपना (29) सुंदर चक गांव की रहने वाली थी। दोनों पहले से विवाहित थे और उनके पास एक-एक बच्चा है। पवन बुधवार से लापता था। परिजन लगातार उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन फोन बंद आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी की जांच में पता चला कि पवन ने सपना के मोबाइल से एक बार अपनी पत्नी के पास कॉल किया, लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया। घटनास्थल से बरामद मोबाइल में सिम डालकर जीआरपी ने जब ऑन किया तो कुछ देर बाद पवन की पत्नी सुनैना की कॉल आ गई। पुलिस ने कॉल रिसीव कर हादसे की जानकारी दी। इस बातचीत के बाद युवक की पहचान पवन के रूप में हुई।

विज्ञापन

सपना ने कहा था कि हमने पवन से कर ली शादी
जीआरपी की जांच में पता चला कि सपना और पवन वीरवार सुबह गन्नौर में अपने परिचित टोनी के कमरे पर पहुंचे थे। सपना के साथ आए युवक ने अपना नाम पवन बताया था। उन्होंने शादी करने की बात कही थी। साथ ही किसी कंपनी में नौकरी लगवाने के संबंध में भी बातचीत की थी। कुछ देर बाद दोनों बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर वहां से चले गए थे। इसके बाद उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी।

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी सपना
सपना की पंजाब के शाहजहांपुर निवासी रवि से करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके सात साल का बेटा है। शादी के बाद से ही पति के साथ अनबन रहती थी। मारपीट के चलते वह मायके में रह रही थी। पति से तलाक का मामला भी अदालत में विचाराधीन है। वह रवि से खर्च भी ले रही थी। सपना की मां ब्रह्मो देवी खाना बनाने का काम करती हैं, जबकि उनके पति मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले सपना का फोन आया था। उसने मौसी के घर जाने और एक-दो दिन में लौटने की बात कही थी। इसके बाद वीरवार शाम पुलिस ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी।

सोनीपत में किया अंतिम संस्कार
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को पठानकोट ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में परिजनों ने सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित श्मशान घाट में ही सपना का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मां बेटी के शव से लिपटकर रोती रही। सोनीपत की कोमल वेलफेयर सोसाइटी ने अंतिम संस्कार में परिवार का सहयोग किया।

जम्मू जाने की बात कहकर घर से निकला था पवन
पवन के भाई ने बताया कि वह दसवीं पास नहीं था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी। परिवार में माता-पिता, पत्नी और छोटा भाई हैं। उनकी एक माह की बेटी भी है। भाई के मुताबिक, पवन दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। वीरवार को पुलिस के माध्यम से परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली।

एक-दूसरे को नहीं जानते दोनों के परिजन
सपना और पवन के गांव पठानकोट जिले में ही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गांव 15-16 किलोमीटर दूर हैं। दोनों के परिवारों को उनके एक-दूसरे के संपर्क में होने की जानकारी नहीं थी। परिजनों ने भी पुलिस के सामने दोनों के संबंधों से अनभिज्ञता जताई है। वह एक-दूसरे को नहीं जानते। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई तथा उन्होंने घर से निकलने के बाद गन्नौर पहुंचने का फैसला क्यों किया।

आत्महत्या की पुष्टि नहीं, हादसे के पहलू पर भी जांच
जीआरपी के गन्नौर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों काम के सिलसिले में गन्नौर आए थे और सब्जी लेने के लिए निकले थे। दोनों ट्रेन की चपेट में दुर्घटनावश आए या उन्होंने जानबूझकर ट्रेन के सामने छलांग लगाई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed