फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanjeet's connections were linked to the paper leak case in Delhi.

Sonipat News: दिल्ली में पेपर लीक मामले से जुड़े रहे संजीत के तार

Sun, 23 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sanjeet's connections were linked to the paper leak case in Delhi.
सोनीपत। अलीगढ़ में नकली नोटों के साथ पकड़ा गया संजीत पहले पेपर लीक गैंग से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है। दिल्ली के पेपर लीक मामले पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो उसने इस धंधे से दूरी बना ली। अब उसे नकली नोट सप्लाई करने के आरोप में दबोचा गया है। हालांकि उसके खिलाफ सोनीपत में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात के संजीत को स्वाट-सर्विलांस टीम ने अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 52,600 रुपये के नकली नोट मिले हैं। ग्रामीण बताते है कि संजीत का नाम पहले पेपर लीक गैंग से जुड़ा था। इसमें दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उस मामले में वह जेल भी गया था। ग्रामीणों का कहना है कि नकली नोट के धंधे से उसके जुड़ने की जानकारी नहीं है। संजीत के पिता खजान सिंह दिल्ली एमसीडी में कार्यरत थे। वह एमसीडी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं उनके भाई रोडवेज में कार्यरत बताए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed