{"_id":"6a92d50d5179626e4d0eba67","slug":"sanitation-workers-protest-continues-300-tonnes-of-garbage-piled-up-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159599-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, 300 टन कचरा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, 300 टन कचरा जमा
Sat, 29 Aug 2026 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो - तहसील रोड पर कॉलेज मोड़ के नजदीक कचरे में लगाई हुई आग से निकलता धुआं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का धरना शनिवार को भी नगर परिषद कार्यालय परिसर में जारी रहा। कर्मचारी सरकार से मई माह में हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरे का उठान पूरी तरह बाधित है। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर 300 टन से अधिक कचरा जमा हो गया है।
लंबे समय से कचरा पड़ा रहने के कारण जगह-जगह दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा नहीं उठने के कारण अब लोग कचरे के ढेरों में आग लगाने लगे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ने के साथ आगजनी का खतरा भी बना हुआ है।
नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी नेता प्रेम कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता देने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और समान काम-समान वेतन लागू करने समेत कई मांगें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मई में हुए आंदोलन के दौरान सरकार ने सफाई कर्मचारियों की 17 मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।