फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers demonstrated and increased their strike to 20

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर 20 तक बढ़ाई हड़ताल

Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated and increased their strike to 20
सोनीपत के खरखौदा के लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। संवाद
खरखौदा। मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के प्रधान रोहतास, मुंडलाना ब्लॉक प्रधान सतबीर, मुरथल ब्लॉक प्रधान प्रदीप, सीआईटीयू की जिला उप प्रधान सुनीता ने किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने हड़ताल को 20 नवंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने कुछ समय पहले ग्रामीण सफाई कर्मचारी के कार्यों को देखने के लिए सरपंच संगठन की मांग पर कमेटी के गठन का पत्र जारी किया। उसके बाद कुछ सरपंचों ने अपने निजी हितों के लिए उनके साथ द्वेष पूर्ण कार्रवाई करनी शुरू कर दी और कई ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदर्शन करके हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed