फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers begin strike; no cleaning carried out in five wards.

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, पांच वार्डों में नहीं हुई सफाई

Sat, 02 May 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers begin strike; no cleaning carried out in five wards.
फोटो : सोनीपत शहर में सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में 400 सफाईकर्मी की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वार्ड 1, 2, 11, 12 व 13 के बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। सफाई नहीं होने के कारण बाजारों में दुकानदारों व खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने 4 मई को नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। हड़ताल की वजह से शुक्रवार को बाजारों व पांच वार्डों में स्थिति खराब रही। नियमित रूप से कचरा उठान न होने से पहले ही कचरे के ढेर लगे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद हालात और भी बिगड़ गए।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के गेट पर सफाई कर्मियों का धरना जारी रहा। उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्हाेंने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर जुलूस निकाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि आयुक्त ने अभी तक किसी भी मांग का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 से सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें मजबूरीवश आंदोलन का फैसला लेना पड़ा। अक्तूबर, 2022 की 11 दिन की हड़ताल का वेतन बकाया है इसका पत्र सरकार ने जारी कर रखा है। इसके साथ वर्ष 2017 से 2023 तक समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान किया जाए।
वर्ष 2018 के पत्र के अनुसार संविदा सफाई कर्मचारियों को विभाग के पेरोल पर किया जाए। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इकाई सचिव राजा भाई ने बताया कि अधिकारियों व सरकार की ओर से सफाई कर्मियों की सुनवाई नहीं की जा रही है।

पक्के कर्मचारी एलटीसी व एसीपी के भुगतान की मांग कर रहे हैं। सरकार की आरे से उन्हें आंदोलन के लिए विवश किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विशाल, राजेश बागड़ी, बबीता, फूल सिंह, राजेश, सोमपाल, होशियार, बब्लू, अजीत दहिया, संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed