फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation system collapsed due to strike of cleaning workers, today corporation gate will be locked

Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था, आज निगम के गेट पर जड़ेंगे ताला

Wed, 05 Feb 2025 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapsed due to strike of cleaning workers, today corporation gate will be locked
फोटो 21: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरने पर नारेबाजी करती हड़ताली सफाई कर्मी। सं
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में संविदा, पक्के व पे रोल सफाई कर्मी की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। सफाई नहीं होने के कारण बाजारों में दुकानदारों व खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में अधिकारियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से मंगलवार को बाजारों व अधिकांश वार्डों में स्थिति खराब रही। नियमित रूप से कचरा उठान न होने के कारण पहले ही कचरे के ढेर लगे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद हालात और भी बिगड़ गए। नगर निगम कार्यालय के गेट पर सफाई कर्मियों का धरना जारी रहा। उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि अधिकारियों व सरकार की ओर से सफाई कर्मियों की सुनवाई नहीं की जा रही है। संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। पक्के कर्मचारी एलटीसी व एसीपी के भुगतान की मांग कर रहे हैं। सरकार की आरे से उन्हें आंदोलन के लिए विवश किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई, राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री, ठेका सफाई कर्मचारी प्रधान मुकेश टांक, प्रवीन, सावन, मुकेश कर्मा,अनिल, बलजीत, युधिष्ठिर, सुनील, राहुल, राकेश, माया, कमलेश, अंजू, मंजू, प्रमिला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed