फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation and fire workers' strike continues; 850 tonnes of garbage strewn on the streets.

Sonipat News: सफाई-दमकल कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर 850 टन कूड़ा फैला

Fri, 11 Sep 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire workers' strike continues; 850 tonnes of garbage strewn on the streets.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मियों की हड़ताल वीरवार को 36वें दिन भी जारी रही। नगर निगम सोनीपत के साथ गोहाना और गन्नौर में भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। निगम क्षेत्र में करीब 850 टन कूड़ा सड़कों और विभिन्न स्थानों पर पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव दीपक बोहत ने किया।
विज्ञापन

राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 6 अगस्त से शुरू राज्यव्यापी हड़ताल में प्रदेश के पे-रोल सफाई कर्मचारी, संविदा कर्मी और दमकल कर्मचारी शामिल हैं। मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को दिल्ली नगर निगम सर्व कर्मचारी भारतीय लोकहित मोर्चा के अध्यक्ष रणधीर गंगाधर, आशा वर्कर जिला प्रधान छवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed