फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sangita Thakur to compete in Kurash at Asian Games

Sonipat News: एशियन गेम्स के कुराश मुकाबले में खेलेंगी संगीता ठाकुर

Fri, 03 Jul 2026 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jul 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
Sangita Thakur to compete in Kurash at Asian Games
फोटो :: राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में एशियन गेम्स के लिए चयनित संगीता ठाकुर का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संगीता ठाकुर का चयन एशियन गेम्स के कुराश स्पर्धा के 57 किलोग्राम भार वर्ग के लिए भारतीय टीम में हुआ है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान में किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने संगीता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कॉलेज की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगीता एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश, प्रदेश और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

संगीता की इस सफलता में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रवेश वत्स के मार्गदर्शन और प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता, अंतर-विश्वविद्यालय पदक विजेता तथा राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुराश उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट और जैकेट कुश्ती का एक लोकप्रिय खेल है। इसमें दो खिलाड़ी हरी और नीली जैकेट पहनकर मुकाबला करते हैं। खेल का मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल जमीन पर गिराना होता है। इसके आधार पर विजेता का फैसला किया जाता है।

इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. रेखा रहेजा, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. अमिता, डॉ. नीलम, डॉ. राजवंती, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. सुनील ने संगीता ठाकुर तथा उनके प्रशिक्षक प्रवेश वत्स को बधाई व शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed