फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Samadhan Camp: Out of 1104 complaints, 324 were resolved on the spot.

समाधान शिविर : 1104 शिकायतों में से 324 का मौके पर किया समाधान

Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp: Out of 1104 complaints, 324 were resolved on the spot.
सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते उपायुक्त डॉ. मनोज कु
सोनीपत। लघु सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में बुधवार को 78 नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और शेष 57 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में 10 जून से अब तक कुल 1104 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 324 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। जबकि 780 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों में भेजा गया है। समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। समाधान शिविर में अब तक रखी गई ज्यादातर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जो लंबित हैं उनका भी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। बुधवार को समाधान शिविर में आई अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित थी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आमजन बोले
शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे गांव राठधना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके वोट कार्ड में जन्म तिथि गलत हो गई थी। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष जन्म तिथि सही करवाने के लिए अपनी शिकायत रखी। जिस पर उपायुक्त ने मौके पर ही समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नाहरी निवासी विनोद ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य का नाम परिवार पहचान पत्र से कट गया था। जिसे दोबारा जुड़वाने के लिए उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायत रखी, जिसका मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed