फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Salesman embezzles Rs 18.82 lakh at petrol pump of Ahulana sugar mill

Sonipat News: आहुलाना चीनी मिल के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने किया 18.82 लाख रुपये का गबन

Sun, 20 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salesman embezzles Rs 18.82 lakh at petrol pump of Ahulana sugar mill
सोनीपत। गोहाना के गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने 18.82 लाख रुपये का गबन किया है। इसका खुलासा सितंबर के हिसाब के मिलान के दौरान हुआ। पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने सेल्समैन के खिलाफ थाना बरोदा पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव आहुलाना निवासी अमित कुमार चीनी मिल परिसर के पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। अमित कुमार रोजाना पेट्रोल पंप पर होने वाली डीजल व पेट्रोल की बिक्री से प्राप्त राशि को मिल के साथ लगते बैंक खाते में जमा करवाता था। उन्होंने जब सितंबर माह के पेट्रोल पंप से प्राप्त राशि व बैंक खाते का मिलान किया तो पेट्रोल की बिक्री से 6 लाख 51 हजार 231 रुपये व डीजल की बिक्री से 12 लाख 31 हजार 81 रुपये कम मिले। मिलान में पाया गया कि 18 लाख 82 हजार 312 रुपये बैंक खाते में जमा नहीं कराए गए। सेल्समैन अमित कुमार 18 अक्तूबर से पेट्रोल पंप पर भी नहीं आ रहा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन




वर्जन
पेट्रोल पंप प्रबंधक की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed