फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Saathi Foundation will soon launch a campaign for malnourished children: Jain

कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए जल्द अभियान चलाएगी साथी फाउंडेशन : कविता जैन

Sun, 13 Nov 2022 08:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Saathi Foundation will soon launch a campaign for malnourished children: Jain
शिविर में स्वास्थ्य की जांच के बाद व्यक्ति को परामर्श देतीं चिकित्सक व मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्? - फोटो : Sonipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। साथी फाउंडेशन की ओर से जनता कॉलोनी स्थित हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके दवाई दी गई। शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने किया। उन्होंने बताया कि साथी फाउंडेशन की तरफ से जल्द कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए अभियान चलाया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि मौसम में आए बदलाव के कारण सांस फूलने, अस्थमा, दमा के बिगड़ने व एलर्जी की समस्या सामने आ रही है। शिविर का उद्देश्य लोगों को इन बीमारियों के बारे में जागरूक करना है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें खानपान के बारे में जागरूक किया गया। मरीजों के रक्तचाप व मधुमेह की भी जांच की गई। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने समाज सेवा समिति की तरफ से गीता भवन मंदिर में लगाए गए शिविर में पहुंचकर मरीजों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश लूथरा, कमलेश कुकरेजा, मुकेश बत्रा, नीरज गर्ग, महेश जोहर, बनारसी लाल, राजीव पिहवाल, प्रधान रत्नेश बत्रा, शशि नासा, पवन गोयल, आईडी मुंजाल, नरेंद्र भूटानी, संजय मक्कड़, जितेंद्र रेलन, रमेश हसीजा व रविंद्र कुकड़ेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed