{"_id":"654297a32d407970ae0cd0a1","slug":"rural-sanitation-workers-will-stage-a-24-hour-protest-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-8745-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी आज 24 घंटे डालेंगे महापड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी आज 24 घंटे डालेंगे महापड़ाव
Wed, 01 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर अपना 24 घंटे का महापड़ाव डालने का एलान कर किया है। सोनीपत लघु सचिवालय में जिलेभर के सफाई कर्मचारी वीरवार सुबह 10 बजे महापड़ाव शुरू करेंगे और शुक्रवार सुबह 10 बजे महापड़ाव का समापन करेंगे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हर बार उन्हें झूठे वादे कर बहकाया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने ठान लिया है कि अब जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता, हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।
यूनियन के प्रधान रोहतास व सचिव चांद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की झूठी वाहवाही करने वाली सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का सबसे अधिक शोषण कर रही है। वेतन बहुत ही कम दिया जाता है जो गुजारे के लायक नहीं है। हर बार ग्रामीण सफाई कर्मचारी काला त्योहार मनाने पर विवश होते हैं। इस बार भी कई महीने का वेतन रुका हुआ है। ऐसे में अपनी मांगों को इस बार लागू करवाकर दम लेंगे, इसके लिए सभी संगठनों का भी हमें साथ मिल रहा है।