{"_id":"6725420bff2be361e4040fca","slug":"run-for-unity-mla-and-dc-ran-with-the-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1007-127009-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी : मंत्री संग दौड़े विधायक और डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी : मंत्री संग दौड़े विधायक और डीसी
Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में रन फ़ॉर यूनिटी के दौरान कैबिनेट मंत्री अरवि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। देश के प्रथम गृहमंत्री व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर लघु सचिवालय से रन फॉर यूनिटी कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री के साथ विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान ने भी दौड़ लगाई।
कैबिनेट मंत्री मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर यह संकल्प लें कि हम देश के विकास में अपना योगदान करते हुए देश को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कहा कि आजादी के समय देश कई रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35-ए को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को एक किया है। सभी काे गुजरात के केवडिया में बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जरूर देखना चाहिए।
सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र एकता के अनोखे शिल्पकार थे। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने लोगों को एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वह देश के महापुरुषों को अपना आदर्श बनाएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा नेता बलराम कौशिक, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसीपी राहुल देव, डीएसओ मनोज कुमार, भीम अवार्डी सोरेन शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश, जयभगवान, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह मलिक, सतीश शर्मा, विक्रांत, कपूर सिंह सांगवान, संजय बैरागी तथा श्यामलाल कौशिक मौजूद रहे।