फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Parents came on the road, jammed

नियम 134ए : सड़क पर उतरे अभिभावक, लगाया जाम

Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Parents came on the road, jammed
छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमार डिप्टी डीईओ नवीन गुलिया को विद्यार्थियों का दाखिला न हो? - फोटो : Sonipat
नियम 134ए के तहत निजी विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों को दाखिला देने से इनकार करने पर अभिभावकों का गुस्सा फुट पड़ा। गुस्साए अभिभावक सड़क पर उतर आए और गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने सरकार, शिक्षा विभाग, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पहले अभिभावकों ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सीटीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अब कोई भी अभिभावक डीसी, एडीसी, डीईओ, बीईओ व निजी स्कूलों के चक्कर नहीं काटेगा। आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसके बाद अभिभावकों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे बच्चों के दाखिले की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी ने बीईओ को मौके पर बुलाने का आश्वासन दिया, उसके बाद ही अभिभावक करीब एक घंटे बाद जाम खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
नियम 134ए के तहत शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया को लेकर रोजाना धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन पात्र विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पा रहा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद कुछ निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सोमवार को भी कुछ निजी स्कूलों ने पात्र छात्रों को दाखिला देने से इनकार कर दिया। इससे खफा अभिभावकों ने पहले डीसी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया, फिर दोपहर बाद करीब 2:30 बजे गीता भवन चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने दोपहर बाद 3:30 बजे जाम खोला
गुस्साए अभिभावकों ने कहा कि जब तक पात्र विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित द्वारा बीईओ को मौके पर बुलाने के आश्वासन के बाद ही अभिभावकों ने दोपहर बाद 3:30 बजे जाम खोला। मौके पर पहुंचे उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया और बीईओ सोनीपत कृष्णा सहरावत ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा। इसके बाद ही अभिभावक शांत हुए और वापस गए।
जाम के कारण एक घंटा जाम में फंसे रहे वाहन चालक
गीता भवन चौक पर जाम लगाने के कारण रेलवे रोड, गोहाना रोड व बस अड्डे की तरफ जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहनों को मोड़कर दूसरे रास्ते पर जाने में भलाई समझी, जबकि जाम में फंसे वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। एक घंटे बाद जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
2544 में से 788 का ही हुआ दाखिला
जिले में मूल्यांकन परीक्षा के बाद पहले ड्रॉ में 2544 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए थे, जिन्हें 24 दिसंबर तक अलॉट स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवाकर दाखिला सुनिश्चित करना था। ताकि शेष 544 विद्यार्थियों को दूसरे ड्रॉ के तहत स्कूल अलॉट किए जा सकें। अलॉट किए गए निजी स्कूलों में अब उपस्थिति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी की गई है। 18 दिन में सिर्फ 788 विद्यार्थियों का ही दाखिला सुनिश्चित हो पाया है, जबकि 188 विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त किया गया है।
वर्जन
सभी निजी स्कूलों को नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों के दाखिले करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को दाखिला देने से इनकार किया है, जिससे अभिभावकों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। अभिभावकों को आश्वासन दिया गया है कि सभी पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने की मांग को लेकर गीता भवन चौक पर ज?

नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने की मांग को लेकर गीता भवन चौक पर ज?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed