फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 86 lakh recovery case: Driver will have to be presented in court on January 11

86 लाख बरामदगी मामला : 11 जनवरी को कोर्ट में पेश करना होगा चालक

Mon, 08 Jan 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 86 lakh recovery case: Driver will have to be presented in court on January 11
राई। नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान शक होने पर कार सवार युवक को 86 लाख रुपये की नकदी पकड़े जाने के मामले में अदालत ने चालक को कोर्ट में पेश करने को कहा है। पुलिस मामले में नकदी को आयकर विभाग के सुपुर्द करने की अनुमति लेने गई तो कोर्ट ने चालक को पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह की टीम ने भिगान टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के दौरान कार सवार को रुकवाया था। पुलिस को देखकर कार का चालक अचानक घबरा गया था। जिस पर शक होने पर उसे रोक लिया था। उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के गांव हरिगढ़ भोरख निवासी साहिल के रूप में हुई थी। कार के अंदर जांच में दो बैग व एक पॉलिथीन से कुल 86 लाख रुपये बरामद हुए थे। मामले में सीआरपीसी की धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आयकर व प्रवर्तन निदेशालय को सूचित कर दिया था। जांच में पता लगा था कि नकदी किसी ट्रेवल एजेंट की है। चालक साहिल दिल्ली के करोल बाग से नकदी लेकर आया था। पुलिस ने मामले में कोर्ट में जाकर नकदी को आयकर विभाग को सौंपने की अनुमति मांगी। जिस पर अदालत ने चालक को 11 जनवरी को कोर्ट में पेश करने व उसके बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed