फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 5.40 lakh cash 20 tola gold and silver jewelery stolen from property dealer house in Sonipat

सोनीपत में चोरी: चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर बोला धावा, 5.40 लाख कैश और 20 तोले सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

Wed, 04 Dec 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया। जिस घर पर चोरी हुई वह एक प्रॉपर्टी डीलर का है। चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़े और 5.40 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rs 5.40 lakh cash 20 tola gold and silver jewelery stolen from property dealer house in Sonipat
टूटा हुआ अलमारी का लॉकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के गांव सिसाना-2 स्थित एक घर पर चोरों ने दावा बोल दिया। चोरो ने प्रॉपर्टी डीलर के बंद घर से लाखों रुपये कैश और कई तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। चोर घर की अलमारी में रखे 5.40 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित घर पहुंचे। जांच करने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने खरखौदा थाना पुलिस को मामले की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव सिसाना-2 निवासी मंदीप ने बताया कि वह सोनीपत में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करता है। इसी सिलसिले में वह दिल्ली गए हुए थे। उनकी मां घर पर ताला लगाकर उनके मामा के घर हरसाना गई थी। मंदीप का कहना है कि पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके घर के मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। वह दिल्ली से घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के दरवाजे पर लगा ताला, सीढ़ियों के दरवाजे पर लगा ताला व ऊपर बने कमरे पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। कमरे में रखे बिस्तर को खोलकर खंगाला गया था। वहीं, अलमारी के लाॅकर को तोड़ कर उसमें रखे 5.40 लाख रुपये कैश और 20 तोले सोने व चांदी के जेवर गायब थे। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन




वारदात की रात गांव में एक दूसरी जगह पर घर में घुसकर चोरी की कोशिश हुई, लेकिन चोर एक खाली कमरे में घुस गया। गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक संदिग्ध बाइक चालक दिखाई दिया है। उन्हें संदेह है कि उसी ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने पुलिस को भी यह फुटेज दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed