फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Role first, Riya second in district level speech competition

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भूमिका प्रथम व रिया दूसरे स्थान पर रही

Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Role first, Riya second in district level speech competition
जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता के विजेताओं संग नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी व अन्य। स - फोटो : Sonipat
नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में खंड स्तर पर चयनित होकर आए प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में भूमिका प्रथम, रिया द्वितीय व विनती तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई यह एक अनूठी पहल है। जहां पर जिला स्तर से जीतकर जाने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर एवं राज्य स्तरीय विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर खुद की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका कैप्टन संजय श्योराण, रिटायर्ड बैंक प्रबंधक एवं साहित्यकार रमेश, विकास और अंग्रेजी विभाग से डॉ. दीपक लठवाल ने निभाई। जिला युवा अधिकारी नवीन गुलिया व प्रो. निहारिका ने बताया कि प्रतिभागियों ने देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के तहत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास थीम पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन में डॉ. सुभाष सिसोदिया, अरुणा चुघ, मयंक राणा, सरीना, रवि कुमार, प्रतिभा आंतिल, तमन्ना, अवनी, पुनिका, रजनी, नैंसी, साधना, मीना, करुणा व अदिति देशवाल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed