फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohini Nakshatra will be on the second Monday of Sawan, Shivaratri will be on 23rd

Sonipat News: सावन के दूसरे सोमवार को रहेगा रोहिणी नक्षत्र, शिवरात्रि 23 को

Sat, 19 Jul 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rohini Nakshatra will be on the second Monday of Sawan, Shivaratri will be on 23rd
-फोटो 51 : काठमंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। सालभर में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रि होती हैं। इन्हें मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। सावन की शिवरात्रि को अत्यंत शुभ माना जाता है जो इस बार यह 23 जुलाई को होगी। इस दिन व्रत रखकर पूजन-अर्चन करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य लालचंद कॉलोनी निवासी रमेश भगत ने बताया कि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिवरात्रि मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार सावन की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 4 बजकर 39 मिनट से होगी और 24 जुलाई को रात 2 बजकर 28 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

उदया तिथि के अनुसार सावन शिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र का योग रहेगा। इसको अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा। साथ ही वृद्धि योग की शुभता भी मिलेगी। कामिका एकादशी का शुभ समय भी रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि में पूजा की विधि

सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।

गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, पंचामृत व जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, चंदन, फल और धूप-दीप अर्पित करें।

नम: शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

रात्रि जागरण करें, शिव भजन, स्तोत्र या शिव पुराण का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed