{"_id":"5d278a068ebc3e6cd87811e7","slug":"robry-sonipat-news-rtk5041365191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से नकदी व मोबाइल लूटा, कर्मचारियों ने हिम्मत दिखा दो बदमाश पकड़े, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से नकदी व मोबाइल लूटा, कर्मचारियों ने हिम्मत दिखा दो बदमाश पकड़े, दो फरार
Fri, 12 Jul 2019 03:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव माहरा में एक पेट्रोल पंप पर नकदी व मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिनको पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों बदमाशों से फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आर्य नगर के रहने वाले परीक्षित ने बताया कि माहरा गांव में उसका केएसके नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर सांदल खुर्द के रहने वाले मांगेराम, सेल्समैन बिजेंद्र व चिटाना का रहने वाला हरजीत डयूटी करते हैं। वीरवार को दिन में दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश तेल डलवाने के बहाने पहुंचे।
विज्ञापन
वहां एक बदमाश ने सेल्समैन से मोबाइल मांगा और उस दौरान ही दूसरे बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन के हाथों से 3780 रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। वहां घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लेकिन पंप कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
मामले की सूचना मोहाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दीपक व धर्मबीर निवासी शामली, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने पंप मालिक के बयान पर केस दर्ज कर दोनों बदमाशों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर मोबाइल व नकदी छीनने की शिकायत मिली थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात में शामिल फरार दोनों बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार बदमाशों की शनाख्त के लिए पंप पर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी खंगाली जा रही है। आनंद, एएसआई जांच अधिकारी।