फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   robbery at gunpoint

चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैंटर व नकदी लूटी, ग्रामीणों को देख कैंटर छोड़कर भागे बदमाश

Fri, 01 Nov 2019 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
robbery at gunpoint
सोनीपत। गांव जुआं के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैंटर व नकदी लूट ली। बदमाश चालक को भी कैंटर में लेकर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक अन्य गांव के लोग भी सामने से आ गए। जिस पर बदमाश कैंटर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अगवानपुर निवासी हरिराज ने मोहाना थाना पुुलिस को बताया कि वह वीरवार शाम को कैंटर में गांव जुआं के पवन की भैंस लेकर अगवानपुर से जुआं के लिए चला था। उसने बताया कि जब वह जुआं झाल के पास पहुंचा तो इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवक उसके पास आए। उन्होंने उसके कैंटर को रुकवा लिया। उसके कैंटर को रोकते ही दो युवक मारपीट कर जबरन कैंटर में सवार हो गए। उन्होंने उसे बीच में बैठा लिया और एक युवक कैंटर चलाने लगा। इसी बीच पिस्तौल निकालकर युवक ने उसकी कनपटी पर लगा दी। उन्होंने उससे 1840 रुपये छीन लिए। जब वह गांव जुआं के प्राथमिक स्कूल के सामने से जाने लगे तो इसी बीच वहां खड़े रोहताश व नरेंद्र को शक हो गया। उन्होंने बाइक से कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचित भी किया। इसी बीच सामने से एक अन्य गांव के ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक कैंटर छोड़कर भाग गए। इसी बीच मोहाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरिराज के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सतर्कता से कैंटर नहीं लूट सके बदमाश
जब बदमाश कैंटर लूट कर भागते हुए जुआं के सरकारी स्कूल के सामने से जा रहे थे तो इसी दौरान वहां खड़े ग्रामीण रोहताश व नरेंद्र को शक हो गया। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। गांव से आगे जाने के साथ ही सामने से कुछ अन्य को आता देखकर कैंटर सवार बदमाश वहां से भाग निकले। जिसके चलते वह कैंटर लूट से बच गया और चालक भी सकुशल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जुआं के पास से कैंटर लूट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम पहुंची तो पता लगा कि बदमाश कैंटर छोडक़र भाग गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-जीत सिंह, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed