{"_id":"681a688f99ee031876026339","slug":"robbery-accused-taken-on-production-warrant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136286-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लूटपाट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लूटपाट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने लूटपाट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी पानीपत के गांव हथवाला निवासी आदिल खान व आमिर तथा यूपी के हापुड़ का आजाद है।
मामले को लेकर 26 अक्तूबर, 2024 को यूपी के जिला बहराइच के पिपरा निवासी संतोष ने राई थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब के लुधियाना से सामान की 42 पेटी लेकर गाड़ी में दिल्ली के गांधी नगर जा रहे थे। वह केजीपी के पास खाना खाने के लिए रुके तो इनोवा सवार तीन युवक आए और खुद को बिक्री विभाग से बताया था। उन्होंने कहा था कि गाड़ी थाने लेकर जानी पड़ेगी। बाद में वह उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए थे। उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें खेत में ले गए और ट्यूबवेल के पाइप से रस्सी व कपड़े से बांधकर भाग गए थे। वह उनकी गाड़ी, नकदी व मोबाइल ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब एसएयूजी ने आदिल खान, आमिर व आजाद को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।