फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways to increase the number of buses on the Panchkula route; two more buses to start running from today.

Sonipat News: पंचकूला रोड पर बसों की संख्या बढ़ाएगा रोडवेज, आज से चलेंगी दो ओर बसें

Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways to increase the number of buses on the Panchkula route; two more buses to start running from today.
गोहाना। पंचकूला जाने के लिए क्षेत्र के यात्रियों को दूसरे जिलों की बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यात्रियों की मांग पर अधिकारियों ने पंचकूला रोड पर दो और बसों का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है। पंचकूला के लिए फिलहाल बस अड्डा से केवल एक बस ही चलती है। इस बस के जाने के बाद यात्रियों को अन्य जिलों की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। बस अड्डा से पंचकूला के लिए बसों का संचालन सुबह 6:30 बजे और 10:30 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज के गोहाना सब डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 80 है। बीते सप्ताह सोनीपत जिला मुख्यालय में सब डिपो में किलोमीटर स्कीम की पांच बसें भेजी थी। इन बसों का संचालन लोकल रूटों पर नहीं किया जा सकता है। वहीं क्षेत्र के यात्रियों द्वारा भी काफी समय से पंचकूला रोड पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


बस अड्डा से फिलहाल पंचकूला के लिए एक बस ही चलती है। यह बस सुबह 8 बजे पंचकूला के लिए रवाना हो जाती है। इसके बाद क्षेत्र के यात्रियों को पंचकूला जाने के लिए रोहतक तथा पानीपत डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों ने अब पंचकूला के लिए दो और बसें चलाने का निर्णय लिया है। पंचकूला के लिए दो नई बसों का संचालन वीरवार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

सब डिपो से पंचकूला के लिए दो और बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा और रोडवेज का भी राजस्व बढ़ेगा।


सतीश कुमार, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed