{"_id":"6a8ef0e545363c3f750b973a","slug":"roadways-employees-to-stage-a-statewide-chakka-jam-on-september-5-and-6-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159427-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी चक्का जाम
Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मी। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने 5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। यह निर्णय परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी और विभिन्न मांगों को लेकर लिया गया है। बुधवार को कर्मचारियों ने सोनीपत बस अड्डे पर दो घंटे प्रदर्शन किया।
उन्होंने महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का संचालन अनिल आंतिल ने किया। मोर्चा नेताओं ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने 15 दिन में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। कर्मचारियों ने चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिकों के हजारों खाली पदों पर भर्ती की मांग की है। उन्होंने परिचालकों और चालकों का वेतनमान बढ़ाने की भी मांग की।
कर्मचारियों ने जोखिम भत्ता देने, स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करने की मांग की। वर्ष 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने और 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने की भी मांग है। इसके अतिरिक्त, एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने तथा इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था समाप्त करने की अपील की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर में चक्का जाम होगा।