फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways department ran second bus to Shimla

Sonipat News: रोडवेज विभाग ने शिमला तक चलाई दूसरी बस

Wed, 21 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways department ran second bus to Shimla
सोनीपत। गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने सोनीपत से शिमला के लिए और एक बस चलाई है।
विज्ञापन

बस सोनीपत से वाया दिल्ली-शिमला तक चलाई है। सोनीपत बस अड्डे से सुबह पांच बजे यह बस चलेगी। दिल्ली आईएसबीटी होते हुए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शाम चार बजे पहुंचेगी।
कोरोना काल के बाद फरवरी 2022 में सोनीपत-शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। अब यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए शिमला रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई गई है। प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 1 जून से होने वाली हैं। इस दौरान लोग अपने बच्चों को घुमाने के लिए ठंडे स्थानों पर जाते हैं।
विज्ञापन

उस समय ट्रेनें फुल होने की वजह से लोग सार्वजनिक या निजी वाहन के जरिए पहाड़ों की तरफ रुख करते हैं। ज्यादातर लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल, लेह, लद्दाख की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हॉलीडे पैकेज भी दिया जाता है। इसकी वजह से पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाती है। लोगों को सोनीपत वाया दिल्ली से आरामदायक सफर मुहैया हो, इसके लिए बस का संचालन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed