{"_id":"6570bc518089a3920703a160","slug":"roadways-department-alert-after-embezzlement-in-e-ticketing-comes-to-light-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10412-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ई-टिकटिंग में गबन सामने आने पर रोडवेज विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ई-टिकटिंग में गबन सामने आने पर रोडवेज विभाग सतर्क
Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बस अड्डा में काउंटर पर खड़ी बसें। संवाद
गोहाना। ई-टिकटिंग प्रणाली में गबन का मामला सामने आने के बाद रोडवेज विभाग सतर्क हो गया। परिचालकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि परिचालक अब रोस्टर खत्म होने पर ई-टिकटिंग का हिसाब करेंगे और नकदी को रोडवेज की बुकिंग ब्रांच में जमा कराएंगे। यदि कोई परिचालक लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज ने सभी रूटों पर ई-टिकटिंग प्रणाली को चालू कर दिया है। इससे परिचालकों को फायदा मिल रहा है। वहीं परिचालक तुरंत टिकट का ब्योरा निकालकर बुकिंग ब्रांच में नकदी जमा करा देते हैं। अधिकारियों का कहना है कि गोहाना सब डिपो में अब तक कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया हैं, लेकिन परिचालकों को नकदी जमा करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
भिवानी की घटना के बाद जारी किए निर्देश
भिवानी में रोडवेज डिपो के तीन परिचालकों को ई-टिकटिंग के रुपये जमा नहीं करने के आरोप में निलंबन किया गया है। तीनों कर्मचारियों पर ई-टिकटिंग के 3 लाख 31 हजार 400 रुपये का गबन करने का आरोप है। इस घोटाले के बाद अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। वहीं गोहाना बस अड्डा में भी परिचालकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ई-टिकटिंग की राशि रोस्टर खत्म होते ही तुरंत जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सभी परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ई-टिकटिंग की राशि रोस्टर खत्म होने के बाद बुकिंग ब्रांच में जमा कराएं। इससे रोडवेज को भी फायदा होगा और परिचालकों को भी दिक्कत नहीं होगी। -रुपेंद्र, स्टेशन सुपरवाइजर, गोहाना।