{"_id":"68cf0f450825b08cfe06f8d7","slug":"roadways-buses-resume-operations-from-sonipat-to-katra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142582-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत से कटरा तक फिर रोडवेज बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत से कटरा तक फिर रोडवेज बसों का संचालन शुरू
Sun, 21 Sep 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मौसम ठीक होने के बाद माता वैष्णो देवी तक की यात्रा शुरू कर दी गई है। इसको देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत से कटरा तक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अब 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के दौरान सोनीपत से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
सितंबर के पहले सप्ताह में सोनीपत से कटरा वाया दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन जालंधर से बढ़ाकर जम्मू तक कर दिया गया था।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के ऐलान के बाद यात्रा शुरू हो चुकी है। दो दिन से कटरा में माता के भवन तक यात्रा जारी है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का का संचालन कटरा तक कर दिया गया है।
24 अगस्त को भारी बारिश और नदियों में आई बाढ़ के कारण जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से सोनीपत से कटरा जाने वाली बसें केवल जालंधर तक ही चल रही थीं।
विज्ञापन
इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। साथ ही रोडवेज को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा था। सितंबर के पहले सप्ताह में पुल पर एक लेन बहाल होने के बाद बसों को जम्मू तक चलाने की अनुमति दी गई है।
अब माता वैष्णो देवी यात्रा बहाल होने के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन कटरा तक कर दिया है। सोनीपत बस अड्डे से अक्तूबर 2024 से कटरा के लिए तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों में वेटिंग लंबी रहती है, इसलिए अनेक श्रद्धालु रोडवेज बस सेवा से ही वैष्णो देवी यात्रा को प्राथमिकता देते हैं।
वर्जन
माता वैष्णो देवी तक यात्रा बहाल होने के साथ ही रोडवेज बसों का विस्तार अब कटरा तक कर दिया गया है। अब यात्री सोनीपत से रोडवेज बस से सीधे कटरा तक आ जा सकेंगे।-संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।