Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus and two young men killed in car collision

रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

Sat, 28 Jun 2014 12:42 AM IST
Sonipat Amar Ujala Bureau
Sonipat Amar Ujala Bureau Updated Sat, 28 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 पर बृहस्पतिवार रात हरियाणा रोडवेज की बस और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बस का चालक एवं परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भेज दिया जबकि घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खेड़ी गुज्जर गांव के राजेंद्र, विनोद और हवा सिंह कार से पानीपत से गन्नौर आ रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-1 पर गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे से अपनी गाड़ी को गन्नौर शहर में आने के लिए क्रॉस कर रहे थे तभी दिल्ली की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार राजेंद्र और हवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया और राजेंद्र और हवासिंह के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed