फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will be built from Purkhas Adda to Sabzi Mandi with 1.92 crores

Sonipat News: पुरखास अड्डे से सब्जी मंडी तक 1.92 करोड़ से बनेगी सड़क

Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Purkhas Adda to Sabzi Mandi with 1.92 crores
फोटो 21. नगर निगम कार्यालय में वित्त कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान, निगमायुक्त विश्राम
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में वीरवार दोपहर बाद हुई वित्त कमेटी की पहली बैठक में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर मोहर लगी। पुरखास अड्डे से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क निर्माण के लिए 1.92 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। साथ ही नंदीशालाओं में सफाई और चारे की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। बहुप्रतीक्षित मिनी बाईपास के निर्माण के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। 7 जुलाई को हाउस की बैठक बुलाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के दौरान पानी भर जाता है। जिससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके स्थायी समाधान के लिए पुरखास अड्डे से लेकर जाहरी रोड तक स्ट्रॉम वाटर लाइन दबाई जा रही है। जटवाड़ा के पास 125 मीटर में लाइन दबाने का काम अटका हुआ है। इस पर मेयर निखिल मदान ने अधिकारियों को लाइन दबाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुरखास अड्डे से लेकर सब्जी मंडी तक आरएमसी की सड़क बनाने 1.92 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कुमासपुर और हरसाना कलां स्थित नंदीशाला के अलावा राठधना स्थित गोशाला में भी सुविधाओं पर फोकस किया गया। बैठक में नंदीशाला के पुराने टेंडर को न बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही नया टेंडर लगाने का प्रस्ताव पास किया। इसमें सफाई व्यवस्था, मृत पशुओं के अंतिम संस्कार, चारे का प्रबंध, पशुओं की देखभाल के लिए मजदूर, पानी, लाइन आदि की व्यवस्था के लिए एक सप्ताह के लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद वहां की व्यवस्था और बेहतर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी क्षेत्र में पुराने डब्ल्यूटीपी के नवीनीकरण का प्रस्ताव पास
शहर के पश्चिमी क्षेत्र में गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए वित्त कमेटी की बैठक में महलाना रोड के पास स्थित पुराने जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के नवीनीकरण का प्रस्ताव पास किया। इस कार्य को पूरा करने के लिए 1.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद आधे शहर के लोगों को पानी का संकट नहीं झेलना पड़ेगा।

मिनी बाइपास के लिए बजट पर निर्णय टला
वार्ड-16 से 20 के क्षेत्र के लोगों के आवगमन सुगम बनाने को लेकर जटवाड़ा से लेकर ककरोई रोड तक मिनी बाईपास का निर्माण किया जाना है। इसके निर्माण पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जमीन की जांच के लिए मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगली वित्त कमेटी में इसके निर्माण पर निर्णय लिया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त विश्राम मीणा, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेंद्र मदान, सदस्य सुरेंद्र नैय्यर, कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, उप नियुक्त आयुक्त हरदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 21. नगर निगम कार्यालय में वित्त कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान, निगमायुक्त विश्राम

फोटो 21. नगर निगम कार्यालय में वित्त कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान, निगमायुक्त विश्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed