फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will be built at a cost of five crore rupees, transportation to three villages will be easy

Sonipat News: पांच करोड़ से बनेगी सड़क, तीन गांवों का आवागमन होगा सुगम

Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Road will be built at a cost of five crore rupees, transportation to three villages will be easy
फोटो : 06: नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शिलान्यास करते विधायक देवेंद्र कादियान। प्रवक्ता - फोटो : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
गन्रौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शहजादपुर से भिगान वाया कामी गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। यह सड़क नाबार्ड योजना के तहत बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 515.59 लाख रुपये है। निर्माण कार्य को 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में यातायात और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है।
विज्ञापन

कादियान ने कहा, काफी लंबे समय से लोग इस खराब सड़क की वजह से परेशान थे, लेकिन अब वह समय गया। उनकी प्राथमिकता है कि हर गांव, हर व्यक्ति तक विकास की सुविधा पहुंचे। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागज पर नहीं, जमीन पर उतर रही है और यह सड़क इसका एक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और यह मार्ग क्षेत्र को यातायात के लिहाज से बेहतर कनेक्टिविटी देगा। इस अवसर पर एसडीओ अनिल चहल, जेई नवनीत, कपिल, सरपंच बलराज नैन, दीपक नैन, अजय, बलबीर, अनिल ठेकेदार, मुकेश, गौरव मलिक, सतबीर सरपंच, सत्यवान, शमशेर, जोगिंद्र, श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed