फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road Safety Vehicle Policy.... Team visits private schools and inspects vehicles

Sonipat News: सड़क सुरक्षा वाहन नीति.... टीम ने निजी स्कूलों में जाकर जांचे वाहन

Wed, 29 Jan 2025 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Road Safety Vehicle Policy.... Team visits private schools and inspects vehicles
फोटो 13- सोनीपत के गन्नौर में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच करते
गन्नौर। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए 45 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत परिवहन व शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूलों में बसों की फिटनेस जांची।
विज्ञापन

टीम में प्रधानाचार्य अनिल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लिपिक कप्तान सिंह ने कई स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की, इनमें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिन बसों की फिटनेस खत्म होने वाली थी, उन्हें वाहनों की फिटनेस तय समय सीमा से 20 दिन पहले करवाने और उसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए। टीम ने बसों के दस्तावेज जांचने के बाद अंदर लगे कैमरे व अन्य जांच भी की। टीम ने स्कूलों से यह प्रमाण भी लिया कि इन बसों के अलावा अन्य कोई वाहन स्कूली बच्चों के लिए नहीं चलाया जा रहा। अधिकारियों ने कहा कि तीन दिनों तक छह-छह स्कूलों की बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

------
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत के स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। इसके अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, सीट बेल्ट, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, गति सीमा और जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, कमियां मिलने पर दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष फोगाट, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed