फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road jam at three places in protest against lathicharge on farmers

Sonipat News: किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में तीन स्थानों पर सड़क जाम

Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road jam at three places in protest against lathicharge on farmers
फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद
गन्नौर/गोहाना। सूरजमुखी की सरकारी खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में जाम लगाए किसानों पर लाठीचार्ज व किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भड़क गए। किसान यूनियन सदस्यों ने सोनीपत के गन्नौर में गांव सरढ़ाना व गोहाना के गांव कथूरा व भैंसवान खुर्द में जाम लगा दिया। वह किसान नेताओं को तुरंत रिहा करने व उनकी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। अलग-अलग स्थानों पर जाम से वाहन चालक परेशान रहे। हालांकि गन्नौर में पुलिस ने पौने दस बजे किसानों को हटाकर जाम खोल दिया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज व किसान नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गन्नौर क्षेत्र में भाकियू के सदस्यों ने गांव सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड जाम कर दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे जाम से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र पहल ने कहा कि किसान लगातार प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सूरजमुखी की खरीद करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही फसल को भावांतर भरपाई योजना में शामिल नहीं करने की मांग कर रहे हैं। उसके बाद भी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। उसके बावजूद कुरुक्षेत्र में किसानों पर ही लाठीचार्ज कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। जिसे लेकर वह सड़क पर उतरे हैं। इसी दौरान जाम की सूचना के बाद पहुंचे गन्नौर थाना प्रभारी रवि ने किसानों को सड़क से हटाकर पौने दस बजे जाम खुलवा दिया। जाम खुलने के बाद विरेंद्र पहल ने चेतावनी दी कि इस समय किसानों की संख्या कम होने के चलते उन्हें जबरन हटाया गया है। सुबह किसान फिर से रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन


वहीं गोहाना में किसानों ने कथूरा और भैंसवान खुर्द के पास जाम लगा दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि किसानों के साथ ज्यादती सहन नहीं होगी। सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही थी, इसी के चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा था। ऐसे में किसानों पर लाठीचार्ज करना गलत है। सूरजमुखी को अगर भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया तो बाजरा की तरह किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग को पूरा कराने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम से वाहन चालक परेशान

किसान यूनियन सदस्यों के कथूरा व भैंसवान खुर्द के पास सड़क जाम कर दी। जाम से वाहनों की कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाल रही है। साथ ही जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

फोटो 49. सरढ़ाना के निकट खुबडू रोड पर जाम लगा कर बैठे भाकियू के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed