{"_id":"6577f78a7ba154f53e0ae96b","slug":"road-from-dahisra-palla-border-to-bhaira-bankipur-will-be-built-for-rs-420-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-10652-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दहिसरा-पल्ला सीमा से भैरा बांकीपुर तक 4.20 करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दहिसरा-पल्ला सीमा से भैरा बांकीपुर तक 4.20 करोड़ से बनेगी सड़क
Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में दहिसरा-पल्ला बॉर्डर से भैरा बांकीपुर जाने वाली खस्ताहाल सड़क। स्रोत: पाठक
सोनीपत। दहिसरा-पल्ला सीमा से गांव भैरा बांकीपुर ड्रेन नंबर 8 तक सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। यह सड़क बनने के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों को लोगों को दिल्ली जाने और आने में सहूलियत होगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 4.20 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है।
किसान आंदोलन के दौरान नेशनल हाईवे-44 बंद होने के बाद दिल्ली के लिए इसी मार्ग से सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता था। इससे यह सड़क टूटकर बिखर चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क का पुनर्निर्माण कराने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण संघर्षरत थे और कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 किसान आंदोलन के चलते सवा साल तक बंद रहा था। ऐसे में वाहन चालक नांगल कलां, अटेरना, मनौली से भैंरा-बांकीपुर, खटकड़, जांटी होते हुए दिल्ली के गांव सिंघु के रास्ते आगे आवागमन करते थे। वाहनों की अधिकता के कारण यह सड़क खस्ताहाल हो गई।
करणी सेना के सदस्यों ने सांसद व विधायक से की थी मांग
किसान आंदोलन खत्म होने के बाद करणी सेना ने टूटी सड़कों के निर्माण की मांग की थी। अप्रैल 2022 में करणी सेना के सदस्यों ने सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली से मिलकर दहिसरा-पल्ला जीरो प्वाइंट से लेकर भैरा बांकीपुर ड्रेन नंबर आठ तक सड़क की मरम्मत की मांग की थी। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि दहिसरा-पल्ला जीरो प्वाइंट से दिल्ली में 15 से 20 गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बॉर्डर बंद से वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा था। बॉर्डर खुलने के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू कराने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी
टेंडर आवंटित होने के बाद सोमवार को मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी दहिसरा-भैरा बांकीपुर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान सरपंच धीर सिंह, जयराम शर्मा, राहुल चौहान, दीपक चौहान, रोहतास, धर्मवीर, रोबिन चौहान व अन्य ग्रामीणों ने सरकार धन्यवाद किया। दीपक चौहान ने कहा कि सड़क निर्माण होने के बाद लोगों और क्षेत्र को फायदा होगा।
वर्जन
दहिसरा-पल्ला बॉर्डर से भैरा बांकीपुर तक 4.20 करोड़ से सड़क बनाई जाएगी। सड़क बनने के बाद दिल्ली में आवाजाही करने वाले 15 से 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा। अगले छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत