फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road distroy, one year, sonipat

एक साल में ही धंस गई 176.26 करोड़ से बनी सड़क

Sun, 07 Aug 2016 12:28 AM IST
sonipat
sonipat Updated Sun, 07 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
road distroy, one year, sonipat
सोनीपत-गोहाना रोड पर धंसा ट्राला। - फोटो : bureau

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने शुक्रवार रात दो बजे एक साल पहले 176.26 करोड़ रुपये की लागत से बनी सोनीपत-गोहाना-जींद र्रोड़ धंस गयी जिसमें लोहे की एंगल से भरा एक ट्राला फंस गया। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। लेकिन ओल्ड रोहतक रोड के बाद गोहाना मार्ग धंसने से कहीं न कहीं सिस्टम में गड़बड़ी की बू आ रही है। वहीं सड़क निर्माण विभाग पूरे मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग की जिम्मेदार बता रहा है, जबकि पब्लिक हेल्थ विभाग महज इसे हादसा करार दे रहा है। डीसी केएम पांडुरंग ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच सौंपी है।  
2012 में मिलिट्री मार्ग कहे जाने वाले सबसे व्यस्ततम सोनीपत-गोहाना-जींद सड़क के चौड़ीकरण करने का दिल्ली में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग में निर्णय लिया गया था। 62.4 किलोमीटर मार्ग के फोरलेन के लिए 176.26 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। जिसका निर्माण कार्य हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवल्पमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया गया था, जो एक वर्ष पहले ही पूरा हुआ है। शुक्रवार रात को गोहाना की तरफ से 25 टन लोहे के एंगल से भरा ट्राला सोनीपत आ रहा था। जब लघु सचिवालय के बाहर पहुंचा तो अचानक ट्राले का पिछला हिस्सा सड़क के अंदर धंस गया। चालक घबराकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पहले भी धंस चुकी हैं सड़कें, कौन जिम्मेदार   
सड़क के धंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले रोहतक रोड पर सड़क धंस गई थी। बाद में पता चला था कि पेयजल लाइन लीक होने के चलते सड़क के बीचोंबीच 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था। अब गोहाना रोड पर सड़क धंसने से साफ है कि कहीं न कहीं सिस्टम में गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले वाहन चालक
आम जनता की किसी को चिंता नहीं
साहब, रोज आते जाते हैं यह सड़क पहली बार नहीं धसी है इससे पहले भी धंसी थी। आज अगर कोई स्कूल की बस होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। भगवान का शुक्र है कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है वहीं अधिकारियों को पैसे कमाने से मतलब है आम जनता की चिंता किसी को नहीं है।
- महाबीर सिंह, मोहाना निवासी

आने जाने में हुई परेशानी
हर मैं यहीं से गुजरता हूं, लेकिन आज सुबह आया तो एक ट्रक सड़क के अंदर 6 फीट तक धंसा हुआ था। जिसके बाद एक तरफ से रोड को चालू रखा गया, जिससे आने जाने वाले को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- दीपक, पुरखास निवासी

स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कारपोरेशन के डीजीएम जगवीर काजला से सीधी बातचीत
सवाल : आपके द्वारा निर्माण कराया गया गोहाना-सोनीपत सड़क मार्ग धंस गया।
सवाल : एक साल में ही राजमार्ग धंस गया, क्या कार्रवाई करेगा विभाग।
जवाब- इंजीनियर मौके पर गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल करेंगे।
सवाल- हादसे का जिम्मेदार कौन है
जवाब-जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है
सवाल- आप की तरफ से क्या कार्रवाई की जाएगी
जवाब- हमारी तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं कि जाएगी।
सवाल- करोड़ों रुपये की लागत से आपने सड़क बनाई, आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।  
जवाब- टपाक से, कोई मरा नहीं है कि कार्रवाई की जाए।

पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। सड़क बनाने वाले सभी अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम निशांत यादव मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अगर सड़क निर्माण में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
- केएम पाडुरंग, डीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed