फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road did not last for a year, CC block uprooted for the second time

Sonipat News: सालभर नहीं टिकी सड़क, दूसरी बार उखाड़ डाले सीसी ब्लॉक

Sat, 06 Jul 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Road did not last for a year, CC block uprooted for the second time
सोनीपत के मुरथल रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से उखाड़े गए सीसी ब्लॉक। संवाद
सोनीपत। जिले में विकास कार्यों में खामियों से उस समय पर्दा उठा, जब मुरथल रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क सालभर भी नहीं टिक पाई। पिछले साल बारिश के दिनों में ही मुरथल रोड पर सीसी ब्लाॅक की सड़क बनाई गई थी, लेकिन अब विभाग ने उसे फिर से उखड़वा दिया है। ग्रामीणों की मानें तो सालभर के अंदर सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे और सड़क कई जगह धंस गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को काफी समय से आवागमन में परेशानी होती थी। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया तो लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल बनवाई गई करीब 800 मीटर लंबी सड़क को फिर से उखड़वा दिया। अब उसे बनवाने में देरी की जा रही है। इससे बारिश के दिनों में ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि खस्ताहाल मुरथल रोड का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग की ओर से करीब 4.96 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण सहित सड़क के तीन हिस्सों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी थी। अब मुरथल रोड की 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर विभाग ने सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाने पर विचार किया है। इसके लिए विभाग ने सोमवार को मुख्यालय पत्र लिखकर टाइल बिछाने की मंजूरी लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड से रजबहे तक बनेगी फोरलेन सड़क
लोक निर्माण विभाग की ओर से जीटी रोड से लेकर मुरथल रोड स्थित रजबहे तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। फिलहाल मुरथल रोड पर जलनिकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनाने का काम किया जा रहा है, जो करीब 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 10 फीसदी शेष बचे निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।


वर्जन -
मुरथल रोड पर जलनिकासी के लिए दोनों तरफ नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला बनाने का कार्य 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही शेष बचे काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जीटी रोड से रजबहे तक फोरलेन सड़क बनाने कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही मुरथल रोड पर 800 मीटर व मिमारपुर रोड पर 200 मीटर सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम टाइल लगाई जाएगी। इन सभी कार्यों पर करीब 4.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।-दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed