फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rise in patients with throat infections and fever after the rain.

Sonipat News: बारिश के बाद गले में इंफेक्शन और बुखार के बढ़े मरीज

Tue, 25 Aug 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with throat infections and fever after the rain.
-फोटो 84 : बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। कभी तेज गर्मी तो कभी बरसात। इससे वायरल बुखार और इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लगभग हर तीसरे घर में यही स्थिति है। सरकारी अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ लग रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज बुखार से पीड़ित, खांसी जुकाम और इंफेक्शन के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवाई देने के साथ-साथ ठंडी चीजों और तेज गर्मी में बाहर से आने पर सीधे एसी कमरे में जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने बताया कि इस समय तेज उमस वाली गर्मी हो रही है। इससे पसीना आ रहा है और लोगों को इंफेक्शन के साथ-साथ वायरल बुखार भी हो रहा है। इस मौसम में लोगों को सचेत रहना चाहिए। बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार हो रहा है। इसमें तेज बुखार, सिर-पेट में दर्द और घबराहट भी हो रही है। शुरुआत में मांसपेशियों में दर्द, थकान महसूस होती है। 5-8 घंटे बाद बुखार आ रहा है। मरीज के आसपास के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। उल्टी-दस्त होने से मरीज की हालत और बिगड़ रही है। बदलते मौसम में बच्चों को तेज बुखार, गले में दर्द-खराश और खांसी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed