{"_id":"65887301a97e84999f09b566","slug":"reward-of-five-thousand-rupees-arrested-in-double-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11363-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दोहरे हत्याकांड में पांच हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दोहरे हत्याकांड में पांच हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
Sun, 24 Dec 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29- लाठ गांव में दोहरे हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस प
गोहाना। गांव लाठ में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में सीआईए टीम ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव लाठ निवासी सागर है। आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
लाठ गांव के अड्डे पर 15 सितंबर की सुबह बाइक और गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सेवानिवृत्त दो फौजियों रमेश व राज सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। गोलीबारी के दौरान जौली गांव के गुरचरण के पैर में गोली लगी थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मंजीत के बयान पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। दाह संस्कार के दौरान हत्या के मामले में जेल में बंद राज सिंह के बेटे विक्की व रमेश के बेटे विजय को पुलिस लेकर आई थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक व धर्मपाल को लाठ गांव से ही गिरफ्तार लिया था। अब पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
पुलिस ने लाठ गांव में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सागर को गोहाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। -धीरज कुमार, प्रभारी, सीआईए, गोहाना।