{"_id":"610ae51b8ebc3eba8a40f9b6","slug":"retired-soldier-cheated-of-rs-39-lakh-in-the-name-of-getting-three-relatives-including-daughter-jobs-in-railways-sonipat-news-rtk6199981193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी समेत तीन रिश्तेदारों को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 39 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी समेत तीन रिश्तेदारों को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 39 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गांव शामड़ी के एक सेवानिवृत्त फौजी से उसकी बेटी समेत तीन रिश्तेदारों को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोप है कि दंपती समेत चार लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रीडर बता पहले उसके फौजी बेटे के साथ दोस्ती की, फिर उसे झांसे में लेकर रुपये लिए। इसके बाद आरोपियों के कारण रिश्तेदारों के रुपये न मिलने पर उसके फौजी बेटे की सदमे में जान गई। आरोपी अब भी उनके रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं। इसको लेकर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शामड़ी लोहचब निवासी मांगेराम सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास पास दो बेटियां हैं और एक बेटा था। एक बेटी की शादी हो चुकी है और एक अविवाहित है। उसका बेटा ललित कुमार उर्फ सोनू सेना में कार्यरत था। मांगेराम के अनुसार उसके बेटे ललित कुमार ने उसे बताया था कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव सहेजनी निवासी शशिराज भारती, उसकी पत्नी, लखनऊ के शारदा नगर निवासी प्रदीप व उसकी बहन सरकारी नौकरी लगवाते हैं और वे उसके मित्र बने हुए हैं। ललित ने चारों से उनकी फोन पर कई बार बात भी कराई थी। उन्होंने उससे वादा किया कि वे उनकी बेटी को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगवा देंगे। उन्होंने बताया था कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रीडर हैं। इस पर उन्होंने शशिराज भारती के खाते में दो लाख रुपये भेज दिए थे।
रोहतक के चांद ने भी बेटे को नौकरी लगवाने के लिए दिए थे 1.90 लाख रुपये
मांगेराम के अनुसार ललित ने भी उनके खाते में चार लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद उसकी बुआ के बेटे दिल्ली निवासी जगदीश ने अपने बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर प्रदीप के खाते में दो लाख रुपये डलवाए। उसकी दूसरी बुआ के बेटे रोहतक निवासी चांद ने भी अपने बेटे को नौकरी लगवाने नाम पर 1.90 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने तीनों की नौकरी लगवाने के लिए 14 लाख रुपये मांगे। इसके बाद चारों फरवरी 2019 में उनके घर शामड़ी में आए और 4.10 लाख रुपये लेकर गए। इसके बावजूद नौकरी न लगने पर ललित ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। वे उसे लगातार दिलासा देते रहे। मांगेराम का आरोप है कि करीब 39 लाख रुपये देने के बाद भी उनकी बेटी व अन्य की नौकरी न लगने पर उसका बेटा ललित बीमार हो गया और सदमे से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब आरोपी रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन
वर्जन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने चार लोगों पर ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- एसआई सतबीर सिंह, जांच अधिकारी, मुंडलाना पुलिस चौकी।