{"_id":"69a47716249c477e260e4ef4","slug":"retired-excise-inspectors-son-dies-in-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150336-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिटायर्ड एक्साइज इंस्पेक्टर के बेटे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिटायर्ड एक्साइज इंस्पेक्टर के बेटे की हादसे में मौत
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना-मुरथल बाईपास पर वाहन ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे पुरखास के अनुज (32) की मौत हो गई। वह परिवार के सात ऋषिकुंज कॉलोनी में रहते थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह एक्साइज विभाग से इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हैं।
सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को अनुज किसी काम से गोहाना बाईपास की ओर गया था। लौटते वक्त स्कूटर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंह, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं।
राहगीरों ने उनको जानकारी दी तो वह और परिजन के अन्य लोग अनुज को लेकर अस्पताल गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।