फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired employees staged a sit-in

Sonipat News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 23 Apr 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Retired employees staged a sit-in
फोटो 02: सोनीपत लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपते सेवानिव
सोनीपत। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को लघु सचिवालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संयोजक महेंद्र सिंह भनवाला ने कहा कि वित्त अधिनियम 2025 केवल एक केंद्रीय नीति नहीं है। यह सांविधानिक सिद्धांतों, न्यायिक जनादेशों और पेंशन भोगियों की गरिमा के साथ विश्वासघात है। आठवें वेतन आयोग में पूर्व की सरकारों की तर्ज पर सेवानिवृत कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य प्रधान शेर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से वंचित करना गैर सांविधानिक और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध कदम है, जिसे सेवानिवृत्त कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भी लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली कैशलेस मेडिकल सुविधा, पेंशन बढ़ोतरी 65, 70, 75 वर्ष के बाद पांच फीसदी लागू करने, तीन हजार रुपये मेडिकल भत्ता देने और केंद्र सरकार रिटायर कर्मचारी फेडरेशन से वार्ता कर मांगों का समाधान नहीं करने पर रिटायर कर्मचारी संघ 20 मई को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होगा। मंच संचालन शीलक राम मलिक ने किया।

धरने पर जगदीश मोर, ऋतुराज, देवेंद्र मलिक, मास्टर सुखबीर आजाद सिंह दहिया, सुरेंद्र, सतबीर धनखड़, जयभगवान दहिया, हवासिंह, राजेंद्र खत्री, राजपाल, कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, रणबीर, राजेंद्र राठी, राजेंद्र मलिक, ओमप्रकाश मलिक, देशराज, दिनेश छिक्कारा, आनंद हुड्डा, समुंद्र सिंह, जयपाल खोखर, बिजेंद्र दहिया, जयपाल राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed