फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired employees staged a protest against the withdrawal of the finance bill.

Sonipat News: वित्त विधेयक की वापसी को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 18 Dec 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Retired employees staged a protest against the withdrawal of the finance bill.
फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय में धरने पर मौजूद सेवानिवृत्त कर्मियों को संबो​धित करते जयभगवान दहि
सोनीपत। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शन से संबंधित वित्त विधेयक-2025 वापस लेने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन साैंपकर पेंशन से जुड़ी समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान महेंद्र सिंह भनवाला ने कहा कि सरकार ने वित्त विधेयक-2025 पारित करके भेदभाव किया है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार पेंशन सेवा कर्मचारियों का अधिकार है। पेंशनर्स के बीच किसी भी तरह का विभेद पैदा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने आठवें वेतन आयोग के सभी लाभ पूर्व की भांति देने, उनका सभी सरकारी व पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाने व मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने, रिटायर कर्मचारियों को रेलवे व हवाई यात्रा किराये में पहले की तरह छूट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शीलक राम मलिक, सतबीर धनखड़, जगदीश मोर, ऋतुराज, जयवीर राठी, देवेंद्र मलिक, महेंद्र मलिक, विजेंद्र कादियान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed